दिन ही नहीं रात में भी काट सकता है डेंगू का मच्छर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में ही नहीं रात में भी मच्छर के काटने से डेंगू हो सकता है। रात में डेंगू वायरस के कैरिअर एडीज मच्छर के काटने की संभावना भले ही कम हो,लेकिन खतरा बराबर है।
डॉक्टरों का दावा है कि रात में जब घर के अंदर बिजली की रोशनी हो तो भी डेंगू का मच्छर आपको शिकार बना सकता है। एडीज मच्छर से बचने के लिए दिन के साथ ही रात में भी एहतियात बरतने की जरूरत है।
हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि आमतौर पर डेंगू का मच्छर सुबह छह से आठ और शाम चार से छह बजे के दौरान काटता है, जब रोशनी उपयुक्त होती है।
मगर रात के वक्त भी ये काट सकता है, जब घरों के अंदर आर्टिफिशियल रोशनी (ट्यूब लाइट व बल्ब इत्यादि) होती है। उधर, सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन इंडिया के मुताबिक रात में एडीज मच्छर के काटने से डेंगू की चपेट में आने का खतरा बराबर है।
कम महकिए वरना काट लेगा डेंगू
कोहनी और एड़ी ढकें डेंगू का मच्छर कोहनी और एड़ी पर काटता है। इस कारण आप कोहनी और एड़ी को ढक कर रखें। तेज महक डेंगू के मच्छरों को अपनी ओर खींचती है, ऐसे में अधिक डियोड्रेंट या परफ्यूम इस्तेमाल करने वाले सतर्क हो जाएं।
कम मात्रा में डियोड्रेंट या परफ्यूम लगाएं, जिससे डेंगू के मच्छर से बच सकें। साथ ही वे लोग भी सतर्क रहें, जिन्हें अत्यधिक पसीना आता है। हॉट सिटी में कालोनियों के अंदर जगह-जगह नारियल पानी की दुकानें हैं।
लोग नारियल पानी पीने के बाद खोल वहीं फेंक देते हैं और उसके अंदर कुछ पानी भी बचा रह जाता है। जिसमें डेंगू का लारवा पनप सकता है। ऐसे में नारियल पानी के खोलों को कालोनी के आसपास या घरों से हटाएं।