फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue, malaria and chikungunya cases increased in Delhi

Delhi: राजधानी में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले बढ़े, स्वाति मालीवाल ने बताई एमसीडी की लापरवाही

Tue, 01 Oct 2024 05:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Oct 2024 05:17 AM IST
सार

इस माह में डेंगू के मरीजों की संख्या 1000 के आंकड़े को पार कर चुकी है। वहीं गत सप्ताह मलेरिया के 67 और चिकनगुनिया के 12 मामले सामने आए। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि एमसीडी की लापरवाही से डेंगू के मामले बढ़ रहे है।

विज्ञापन
Dengue, malaria and chikungunya cases increased in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

राजधानी में डेंगू के साथ-साथ मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले सप्ताह डेंगू के 400 से अधिक नए मामले सामने आए। इस माह में डेंगू के मरीजों की संख्या 1000 के आंकड़े को पार कर चुकी है। 

विज्ञापन


वहीं गत सप्ताह मलेरिया के 67 और चिकनगुनिया के 12 मामले सामने आए। इन दोनों बीमारियों के मामलों में इस माह में अत्याधिक रफ्तार देखने को मिली है। यह एक चिंताजनक स्थिति है, क्योंकि इस वर्ष के दौरान किसी भी माह में इन तीनों बीमारियों के इतने मामले नहीं देखे गए। राजधानी में गत सप्ताह डेंगू के 401 मामले मिले और इस माह डेंगू के 1052 मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन

लिहाजा इस साल सामने आए 1630 मरीजों में से 64.5 प्रतिशत को अकेले सितंबर में डेंगू ने अपनी चपेट में लिया। इसी तरह मलेरिया से भी इस माह के दौरान सबसे अधिक लोग ग्रस्त हुए है। इस माह 193 लोग मलेरिया की चपेट में आ चुके हैं, जबकि इस साल मलेरिया के 430 मामले मिले। वहीं इस साल चिकनगुनिया के 55 मामले प्रकाश में आ चुके है, जिनमें से 25 मामले इस माह के दौरान आए।

दूसरी ओर एमसीडी ने मच्छरों के प्रजनन को खत्म करने के लिए जांच व अन्य कार्य तेज कर दिए हैं। गत सप्ताह 10 लाख से अधिक घरों की जांच की। इस दौरान करीब 20 हजार घरों में मच्छरों का प्रजनन मिला। इस कारण एमसीडी ने साढ़े आठ हजार लोगों को नोटिस जारी किए और साढ़े तीन हजार लोगों का चालान किया। एमसीडी के अनुसार, राजधानी में हाल में बारिश का मौसम डेंगू, मलेरिया व चिकनगुलिया के फैलाव के लिए अनुकूल साबित हो रहा है।

एमसीडी की लापरवाही से बढ़ रहे डेंगू के मामले : स्वाति 
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि एमसीडी की लापरवाही से डेंगू के मामले बढ़ रहे है। वह भी पिछले एक सप्ताह से डेंगू से पीड़ित हैं। स्वाति मालीवाल ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी एमसीडी डेंगू जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में पूरी तरह से असमर्थ रही है। दिल्ली में जगह-जगह पानी भरा हुआ है और सफाई व्यवस्था दयनीय हालत में है, जिससे मच्छरों का लार्वा बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed