फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue cases cross 1000 in Delhi malaria and chikungunya patients also increase

दो महीने में हुई सबसे तेज वृद्धि: दिल्ली में डेंगू के मामले 1000 पार, मलेरिया-चिकनगुनिया के मरीज भी बढ़े

Fri, 31 Oct 2025 10:54 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 31 Oct 2025 10:54 PM IST
सार

डेंगू के सितंबर में 208 और अक्तूबर (25 अक्तूबर तक) में 307 नए केस दर्ज हुए। गत सप्ताह के दौरान डेंगू के 72 मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद जमा पानी, अपर्याप्त सफाई और रोकथाम कार्यों में आई रुकावट इस बढ़ोतरी के मुख्य कारण हैं।

विज्ञापन
Dengue cases cross 1000 in Delhi malaria and chikungunya patients also increase
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में मच्छर जनित बीमारियों का संकट लगातार गहराता जा रहा है। एमसीडी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 25 अक्तूबर तक डेंगू के कुल 1066 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, यानी बीमारी ने 1000 का आंकड़ा पार कर लिया है। मानसून के बाद के दो महीनों सितंबर और अक्तूबर में मामलों में सबसे तेज वृद्धि हुई है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर संकेत है।

विज्ञापन

डेंगू के सितंबर में 208 और अक्तूबर (25 अक्तूबर तक) में 307 नए केस दर्ज हुए। गत सप्ताह के दौरान डेंगू के 72 मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद जमा पानी, अपर्याप्त सफाई और रोकथाम कार्यों में आई रुकावट इस बढ़ोतरी के मुख्य कारण हैं। पिछले एक महीने से मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम में लगे फील्ड कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस कारण घर-घर निरीक्षण, लार्वा जांच और एंटी-लार्वल स्प्रे अभियान पर सीधा असर पड़ा है। अक्तूबर का महीना डेंगू नियंत्रण के लिए सबसे अहम होता है, लेकिन कर्मचारियों की अनुपस्थिति से निरीक्षण कार्य ठप हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, पिछले वर्ष अक्तूबर की तुलना में इस बार घरों की जांच और कानूनी कार्रवाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के साथ मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में भी तेजी आई है। इस साल अब तक मलेरिया के 590 और चिकनगुनिया के 120 मामले दर्ज किए गए हैं। मलेरिया के सबसे अधिक मामले अक्तूबर में आए हैं। इस माह के दौरान 219 मामले सामने आ चुके है। एमसीडी के अनुसार, इस वर्ष अब तक 3.21 करोड़ घरों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 2.18 लाख घरों में मच्छर प्रजनन स्थल पाए गए। उसने 1.43 लाख कानूनी नोटिस जारी किए, 27,959 अभियोजन शुरू किए और लगभग 19.6 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। हालांकि, रोकथाम कर्मचारियों की हड़ताल ने अभियान की रफ्तार पर असर डाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed