फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demonstrators during handling inappropriate behavior in university students, three policemen suspend

डीयू में छात्राओं से अनुचित व्यवहार पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 24 Feb 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Fri, 24 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Demonstrators during handling inappropriate behavior in university students, three policemen suspend
ramjas college

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में प्रदर्शनकारियों से निपटने के दौरान छात्राओं से अनुचित व्यवहार करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


इनमें दो हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रदर्शन के दौरान की फोटो और वीडियो देखकर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


दैनिक ‘अमर उजाला’ में बृहस्पतिवार को प्रकाशित एक फोटो पर दिल्ली पुलिस ने यह संज्ञान लिया है। फोटो में देखा गया है कि एक पुलिसकर्मी प्रदर्शन कर रही छात्रा के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) एसबीके सिंह ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में आया है कि बुधवार को नॉर्थ कैंपस में विरोध प्रदर्शन में कुछ पुलिसकर्मी अनुचित व गैर पेशेवर ढंग से कार्रवाई कर रहे थे।

इसके तत्काल बाद एक जांच की शुरुआत कर दी गई है। एक डीसीपी रैंक के अधिकारी को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंप दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने बताया कि आला पुलिस अधिकारी इस घटना से काफी चिंतित हैं। उधर, दिल्ली पुलिस के शर्मनाक चेहरे वाला फोटो प्रकाशित होते ही छात्रों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। छात्र संगठन ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed