{"_id":"6512372c8dae2870200c6525","slug":"demonstration-of-former-paramilitary-force-personnel-for-old-pension-and-other-demands-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुरानी पेंशन समेत अन्य मांगों के लिए अर्धसैनिक बल के पूर्व जवानों का प्रदर्शन, पीएम से मिलने का मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुरानी पेंशन समेत अन्य मांगों के लिए अर्धसैनिक बल के पूर्व जवानों का प्रदर्शन, पीएम से मिलने का मांगा
Tue, 26 Sep 2023 07:13 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 26 Sep 2023 07:13 AM IST
सार
पुरानी पेंशन, वन रैंक वन पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जंतर मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अर्धसैनिक बल के पूर्व जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी पेंशन, वन रैंक वन पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान देशभर से आए पूर्व जवानों ने बेहतर सुविधा देने की मांग रखी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पैरामिलिट्री दिन में 12 से 18 घंटे की ड्यूटी करता है, लेकिन उन्हें सेना की तरह सुविधा नहीं मिलती। ड्यूटी करते हुए मौत होने के बाद भी शहीद का दर्जा नहीं दिया जाता। प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस सेवानिवृत अराजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन सहित अन्य संगठन से भी अपना समर्थन दिया। अंत में प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय व डीजी सीआईएसएफ को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
इस मौके वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने कहा कि हमारी पुरानी पेंशन फिर से बहाल होनी चाहिए। साथ ही वन रैंक वन पेंशन, सीआईएसएफ जवानों को सीएलएमएस सुविधा, राज्यों में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड का गठन, अर्ध सेना झंडा दिवस कोष की स्थापना, सीजीएचएस डिस्पेंसरियों का विस्तार, सीपीसी कैंटीन पर जीएसटी छूट, एक्स-मैन व शहीद का दर्जा, ओजीएएस व एनएफयू को संवैधानिक दर्जा, सीआईएसएफ जवानों को 60 दिनों की छुट्टी और कैडर ऑफिसर्स को फोर्सेज डीजी बनाने व अन्य सुविधा देने की मांग रखी। उनका कहना है कि सुविधाएं न होने से पैरामिलिट्री परिवारों में भारी रोष है और आए दिन आत्महत्या की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन
छिददा सिंह का कहना है कि ये सालों अपने परिवार से दूर रहते हैं। इससे ये मानसिक रूप से बीमार हो जाते हैं। रणबीर सिंह ने कहा कि अपनी मांग को लेकर ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा गया है।