{"_id":"66a722d83d387e7e030c844f","slug":"demonstration-of-aap-mlas-and-councilors-at-lg-secretariat-demanding-removal-of-delhi-municipal-corporation-co-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र नगर हादसा: एलजी सचिवालय पर AAP विधायक-पार्षदों ने किया प्रदर्शन, नगर निगम के कमिश्नर को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र नगर हादसा: एलजी सचिवालय पर AAP विधायक-पार्षदों ने किया प्रदर्शन, नगर निगम के कमिश्नर को हटाने की मांग
Mon, 29 Jul 2024 10:34 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:34 AM IST
सार
आम आदमी पार्टी के विधायक और पार्षद सोमवार को एलजी सचिवालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर को हटाने की मांग को लेकर किया गया।
विज्ञापन
आप नेताओं का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजेंद्र नगर में हुए हादसे के बाद दिल्ली की सियासत भी तेज हुई है। आम आदमी पार्टी के विधायक और पार्षद सोमवार दोपहर एलजी सचिवालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर को हटाने की मांग को लेकर किया गया। नालों की सफाई न करने पर अफसरों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: AAP leaders and workers protest outside LG Secretariat, demanding action against MCD Commissioner and officers over the Old Rajinder Nagar incident. pic.twitter.com/cojKFBWcZe
— ANI (@ANI) July 29, 2024
विज्ञापन
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने डिवीजनल कमिश्नर से मंगलवार तक जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी है। इस हादसे के लिए उपराज्यपाल ने संबंधित एजेंसी, विभाग के साथ कोचिंग सेंटर को भी दोषी बताया है। साथ ही आप सरकार पर भी निशाना साधा है।
विज्ञापन
एलजी ने कहा कि कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जलभराव के कारण सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की मौत और जलभराव के कारण करंट लगने से एक अन्य छात्र की मौत के मामले से दुखी हूं। देश की राजधानी में ऐसा होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में सात अन्य नागरिकों की मौत करंट लगने से हुई है। इन घटनाओं में जान गंवाने वाले उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है।