फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   demonetisation side effect: man distress of loan commits suicide

नोटबंदी साइडइफेक्टः कर्जे से परेशान कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 20 Dec 2016 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
demonetisation side effect: man distress of loan commits suicide
suicide

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। कारोबारी  की शिनाख्त उमर खान (36) के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन


अलबत्ता फांसी लगाने से पूर्व उमर ने अपने भाई के व्हाट्सऐप पर मैसेज कर कर्जे से परेशानी और परिवार का ख्याल रखने के लिए कहा था। इधर परिवार का आरोप है कि नोटबंदी के कारण उमर का धंधा काफी कम हो गया था। जिसकी वजह से वह परेशान था। इस कारण उसने मौत को गले लगाया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उमर परिवार के साथ ई-17, जाफराबाद इलाके में रहता था। इसके परिवार में पत्नी तरन्नुम खान व तीन बच्चे हैं। उमर का एल्युमिनियम का कारोबार था। रविवार रात को उसने अपने कमरे में पंखे के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह परिजनों ने उसे फंदे से लटके हुए देखा। इधर परिजनों ने जब उमर का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि उसने फांसी लगाने से पूर्व अपने भाई छोटे के व्हाट्सऐप पर एक मैसेज भेजा था।


जिसमें उसने कर्जे से परेशान होकर कदम उठाने और परिवार का ख्याल रखने का जिक्र किया था। छोटू का आरोप है कि नोटबंदी के कारण उसके भाई का काम ठप हो गया था। वह पार्टियों का पेमेंट नहीं कर पा रहा था। लोग उसे रुपयों के लिए परेशान कर रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed