फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demonetisation: 35 percent slow down recorded in tour and travel industry honeymoons are big saver

नोटबंदी: टूर एंड ट्रैवेल इंडस्ट्री में आई 35 फीसदी तक की गिरावट, हनीमून पैकेज बने 'ऑक्सीजन'

Sun, 18 Dec 2016 01:08 PM IST
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 18 Dec 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
Demonetisation: 35 percent slow down recorded in tour and travel industry honeymoons are big saver
honeymoon

नोटबंदी के कारण टूर एंड ट्रैवेल इंडस्ट्री में दर्ज की जा रही 30 से 35 फीसदी  तक की गिरावट को इस बार हनीमून पैकेज से ही ऑक्सीजन मिल पा रही है। शादी के इस सीजन में हनीमून पैकेज ही एक मात्र सहारा बना है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार सर्दियों की छुट्टी और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए लोग देश में ही जाना पंसद कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस बार नए ग्राहकों में सबसे अधिक संख्या हनीमून जोड़े की है। शहर में संचालित कई टूर एंड ट्रैवेल एजेंसियों ने बाकायदा हनीमून पैकेज तय कर रखा है। जिसमें लोगों को दस हजार रुपये में घरेलू टूर से लेकर डेढ़ से दो लाख रुपये का इंटरनेशनल टूर पैकेज दे रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्न हिस्सों में 12 से 15 टूर एंड ट्रैवेल एजेंसियां संचालित हो रही हैं। एजेंसियों के मुताबिक पिछले साल इस सीजन में टिकट बुक कराने वालों की भरमार रहती थी। यानी हर साल 15 से 18 करोड़ का टूर एंड ट्रैवेल का कारोबार होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार इसमें करीब 35 फीसदी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका प्रमुख कारण नोटबंदी है। इस बार सर्दियों की छुट्टी और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वालों में कारपोरेट और पुराने वे ग्राहक हैं जो क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। सेक्टर-16 में ट्रैवेल एजेंसी चलाने वाले हर्ष कुमार व सेक्टर-7 में ट्रैवेल एजेंसी के मैनेजर महाबीर ने बताया कि इस बार टिकट बुक कराने वाले जो आ भी रहे हैं वह कॉरपोरेट हैं।

इनका टूर गोवा, केरला, मुंबई, बैंगलुरू, राजस्थान, मनाली व अन्य हिल्स एरिया पर ज्यादा जोर है। दुबई, बैंकाक व अन्य देश जाने वालों की संख्या बहुत की कम है। सेक्टर 82 में एजेंसी चलाने वाली स्विंकी और एनआईटी पांच स्थित क्लासिक एजेंसी की निदेशक रीना सिंह का कहना है कि उनका ज्यादातर कारोबार कैशलेस ही होता है। लेकिन बहुत से ऐसे लोग आते थे जो कैश पेमेंट करते थे। नोटबंदी से इसका असर खूब पड़ रहा है। नए कपल जो आ भी रहे हैं वह हनीमून पैकेज वाले हैं। अन्य नए ग्राहकों की संख्या बहुत ही कम है।


केरल और गोवा लोगों की पहली पसंद:
-ट्रैवेल एजेसीं संचालकों का कहना है कि हनीमून पैकेज लेने वालों की पहली पसंद केरल और गोवा है। क्योंकि दोनों स्थान पर मौसम अच्छा रहता है। इसके अलावा राजस्थान, उदयपुर, मनाली, मंसूरी, आगरा के लिए भी लोग टिकट बुक करा रहे हैं। जबकि विदेशों में दुबई लेगों की पहली पसंद है। लेकिन इस बार वहां जाने वालों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले साल यदि प्रति एजेंसी से 10-12 लोग दुबई का टिकट कराते थे तो इस बार उनकी संख्या 2-3 ही रह गई है। नोटबंदी के कारण हनीमून पैकेज ही टूर एंड ट्रैवेल एजेंसी को ऑक्सीजन देने का काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed