फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demolition drive continues at Kalkaji's Bhoomihin Camp

Delhi: कालकाजी के भूमिहीन कैंप पर बुलडोजर कार्रवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण के खिलाफ डीडीए का अभियान जारी

Wed, 11 Jun 2025 09:52 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 11 Jun 2025 09:52 AM IST
सार

बुलडोजर कार्रवाई के चलते पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने के लिए डीडीए ने नोटिस जारी किया है। निवासियों को 10 जून तक अपनी झुग्गियां खाली करने का निर्देश दिया गया था।

विज्ञापन
Demolition drive continues at Kalkaji's Bhoomihin Camp
कालकाजी के पास भूमिहीन कैंप इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मद्रासी कैंप, वजीरपुर के बाद अब दिल्ली के कालकाजी के भूमिहीन कैंप पर बुलडोजर की करवाई की जा रही है। पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण ने उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद दक्षिण दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन में भूमिहीन कैंप के सभी निवासियों को एक आधिकारिक नोटिस जारी किया, जिसमें उन्हें अवैध झोपड़ियों के आगामी विध्वंस को देखते हुए अपने परिसर खाली करने का निर्देश दिया गया।

कोर्ट के आदेश से डीडीए ने यहां घर खाली करने के नोटिस दिए। मंगलवार दोपहर से मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल परेड करती नजर आई थी। कार्रवाई का विरोध करने पर पुलिस लोगों को हिरासत में लिया गया था।


बता दें कि मंगलवार को कालकाजी विधानसभा स्थित भूमिहीन कैंप में झुग्गियों को तोड़ने की प्रक्रिया के बीच आम आदमी पार्टी ने नेता मौके पर पहुंचे।  उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी हर मदद करने का आश्वासन दिया। दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आरोप लगाया कि झुग्गी वासियों की आवाज उठाने पर भाजपा ने उन्हें गिरफ्तार करवा दिया। 

बुलडोजर कार्रवाई पर भड़कीं आतिशी
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने भूमिहीन कैंप इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ DDA की कार्रवाई पर कहा, "3 दिन पहले रेखा गुप्ता ने कहा था कि किसी भी झुग्गी को तोड़ा नहीं जाएगा। लेकिन आज पूरे भूमिहीन कैंप को खाली कर दिया गया है। क्या भाजपा चाहती है कि गरीब दिल्ली से भाग जाएं? क्या भाजपा चाहती है कि इन झुग्गियों में रहने वाले यूपी बिहार के लोग जो काम की तलाश में दिल्ली आते हैं, वो यूपी बिहार वापस चले जाएं? भूमिहीन कैंप के निवासी यहां 20-40 साल से रह रहे हैं। चुनाव के समय कहते हैं कि जहां झुग्गी वहां मकान देंगे और चुनाव जीतने के बाद बुलडोजर चलाते हैं।"

यह भी पढ़ें: Delhi : पीएम मोदी से मिलीं सीएम रेखा गुप्ता, राजधानी की हरित योजनाओं पर चर्चा; विकास और पर्यटन पर जोर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed