फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: CM Rekha Gupta met PM Modi, Emphasis on development and tourism

Delhi : पीएम मोदी से मिलीं सीएम रेखा गुप्ता, राजधानी की हरित योजनाओं पर चर्चा; विकास और पर्यटन पर जोर

Wed, 11 Jun 2025 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Jun 2025 12:17 AM IST
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पीएम नरेंद्र मोदी से ये एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के विकास, स्वच्छता और हरित लक्ष्यों पर विस्तार से बात की।

विज्ञापन
Delhi: CM Rekha Gupta met PM Modi, Emphasis on development and tourism
पीएम से मिलीं सीएम - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राजधानी के विकास के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी और पीएम के विजन से प्रेरित होकर ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को पूरा करने का वादा किया। सीएम ने इस मुलाकात के दौरान ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पीएम नरेंद्र मोदी से ये एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के विकास, स्वच्छता और हरित लक्ष्यों पर विस्तार से बात की। सीएम ने बताया कि दिल्ली को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान शुरू हो चुका है। पार्कों को खूबसूरत बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


पीएम को शहीद स्मारक स्मृति चिन्ह भेंट किया
मुख्यमंत्री ने पीएम को शहीद स्मारक स्मृति चिन्ह भेंट किया और कहा कि स्कूली बच्चों को यह स्थल दिखाकर उनमें देशभक्ति का जज्बा जगाया जाएगा। डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक और पीएम संग्रहालय को टूरिस्ट सेंटर बनाने की योजना है। इसके लिए जागरूकता अभियान और सोशल मीडिया कैंपेन चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के दूरदर्शी नेतृत्व से मिलती है प्रेरणा - सीएम
सीएम ने कहा कि पीएम के दूरदर्शी नेतृत्व से उन्हें प्रेरणा मिलती है। उनकी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ राजधानी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने कहा, यह मुलाकात दिल्ली के विकास को नई दिशा देने वाली साबित होगी।


हरियाली का तोहफा- आम लोगों के लिए खुला सद्भावना पार्क
दिल्ली की हरी-भरी विरासत को नया रंग देने वाला लाल किले के पास 11 एकड़ का सद्भावना पार्क आम लोगों के लिए खुल गया है। सोमवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद प्रवीण खंडेलवाल और मुख्य सचिव धर्मेंद्र की मौजूदगी में इस खूबसूरत पार्क का उद्घाटन किया। यह पार्क न सिर्फ दिल्ली की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक एकता को भी बढ़ावा देगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। सरकार, निगम और सभी मिलकर विकसित दिल्ली का सपना साकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed