फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demolition drive carried out against illegal colonies and banquet halls.

Delhi NCR News: अवैध कॉलोनी कालोनियों व बैंक्वेट हाल पर में हुई तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर स्थित गांव औरंगाबाद व बंचारी सहित अन्य स्थानों पर बनी अवैध कॉलोनियों के अलावा बैंकट हॉलो पर तोड़फोड़ कर तहस नहस कर दिया। इस दौरान जिला नगर योजनाकार ने स्थानीय लोगों को अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न ले वहीं बगैर मंजूरी के कोई बैंकट हाल व ढाबे का निर्माण न करे। जिले में जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा की जा रही लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद शुक्रवार को टीम नेशनल हाईवे स्थित गांव औरंगाबाद पहुंची जहां टीम ने दो एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी की दीवार व कार्यालय सहित बाउंड्री को तोड़ दिया।


जिला नगर योजनाकार अनिल मलिक ने जानकारी देते हुए बताया की उच्च न्यायालय के आदेश पर लगातार नियंत्रण क्षेत्र में अधिनियम 1963 की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गांव औरंगाबाद में अवैध रूप से बनी दो एकड़ काटी जा रही कॉलोनी को तोड़ फोड़ हटाया गया है । मलिक ने बताया कि हाइवे पर बने ग्रीन विला फार्म को नोटिस देने के बाद कार्यवाही कर हटाया गया है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में जिला नगर योजनाकार अनिल मलिक मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से अवैध कॉलोनियों में प्लॉट नहीं खरीदने की अपील करते हुए कहा कि ऐसी कॉलोनियों में सरकारी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं। किसी भी कॉलोनी या निर्माण कार्य से पहले नियमानुसार अनुमति लेना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article