{"_id":"d54cd5c1669d11939c3b3f48e27d0e50","slug":"demanded-ten-thousand-for-robbery-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए मांगे दस हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए मांगे दस हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 22 Nov 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने आए शख्स से चौकी इंचार्ज ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। जिसके फलस्वरुप एसएसपी ने मामले की जांच डीएसपी डा. अनूप कुमार को दी। जांच के दौरान डीएसपी ने थाना प्रभारी नीरज सिंह से रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
जांच में रुपयों की डिमांड करने की पुष्टि हुई और डीएसपी ने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी किरण एस ने चौकी इंचार्ज राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
रविवार को गिझौड़ चौकी में वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने आए कारोबारी से चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने 10 हजार रुपए की मांग की। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन