फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand to grant special powers to the Nursing Council

Delhi NCR News: नर्सिंग काउंसिल को विशेषाधिकार देने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन ने भारतीय नर्सिंग परिषद को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) की तर्ज पर विशेषाधिकार देने की मांग की है। इस संबंध में फेडरेशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। फेडरेशन का कहना है कि इससे नर्सिंग कर्मियों की लंबित समस्याओं का समाधान हो सकेगा। पत्र में लिखा कि नर्सिंग कैडर पुनर्गठन, एक समान पदनाम, प्रवेश स्तर के वेतनमान, भत्तों और कार्य-दायित्वों से जुड़े मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। 2016 में इन सुधारों को लेकर प्रस्ताव को मंजूरी भी मिली लेकिन अब तक अंतिम फैसला नहीं हो सका है। फेडरेशन ने सरकार से नर्सिंग परिषद को जरूरी अधिकार देकर लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed