{"_id":"6a77444384b12147f709e3c2","slug":"demand-for-unconditional-implementation-of-womens-reservation-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-149774-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिला आरक्षण को बिना शर्त लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिला आरक्षण को बिना शर्त लागू करने की मांग
विज्ञापन
नई दिल्ली। महिलाओं को बिना किसी शर्त 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर पर दो संगठनों ने प्रदर्शन किया । ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव विमेंस एसोसिएशन (एपवा) व नेशनल कोएलिशन फॉर विमेंस रिजर्वेशन के संयुक्त तत्वावधान में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का कानून पहले ही बन चुका है, लेकिन इसे जनगणना व परिसीमन से जोड़कर लागू करने में देरी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह महिला आरक्षण को लंबे समय तक टालने की कोशिश हो रही है। उन्होंने मांग की कि मानसून सत्र में ही मौजूदा लोकसभा व विधानसभा सीटों पर एक-तिहाई आरक्षण लागू किया जाए। संवाद