फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand for eco-friendly idols of Goddess Saraswati surges, with Zen-ji attracting the divine form of the Goddess.

Delhi NCR News: मां सरस्वती की इको फ्रेंडली मूर्ति की बढ़ी मांग, जेन-जी को लुभा रहा मां का दिव्य स्वरूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
-नंगली डेयरी, सरोजिनी नगर, सागरपुर, मॉडल टाउन, इंद्रपुरी, आरके पुरम सहित कई इलाकों में मां सरस्वती की इको फ्रेंडली मूर्तियां तैयार की जा रही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा आज वसंत पंचमी पर पूरे श्रद्धा भाव से होगी। पूजा को लेकर बाजारों में खासा उत्साह है। इस बार बाजारों में सरस्वती पूजा में भी इको फ्रेंडली मूर्तियों का चलन तेजी से बढ़ा है और जेन-जी को मां का दिव्य स्वरूप लुभा रहा है। मूर्ति कारीगरों के मुताबिक, इस बार मां सरस्वती की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों की मांग पहले के मुकाबले करीब 50 फीसदी तक बढ़ गई है। नंगली डेयरी, सरोजिनी नगर, सागरपुर, मॉडल टाउन, इंद्रपुरी, आरके पुरम सहित कई इलाकों में मां सरस्वती की इको फ्रेंडली मूर्तियां तैयार की जा रही हैं।

दस मिनट में पानी में घुल जाएगी मूर्ति
इन मूर्तियों को इस तरह तैयार किया है कि विसर्जन के मात्र दस मिनट के भीतर ही ये पानी में पूरी तरह घुल जाती हैं। इससे न तो पानी प्रदूषित होता है और न ही जल में रहने वाले जीव-जंतुओं को कोई नुकसान पहुंचता है। कारीगरों के अनुसार, अब लोग पर्यावरण को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। तुगलकाबाद में इको फ्रेंडली मूर्तियां बना रहीं मीना बताती हैं किवसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा खास तौर पर घरों, स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में की जाती है। इसलिए छोटी मूर्तियों की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed