फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand for audit of dilapidated college buildings

Delhi NCR News: कॉलेजों के जर्जर भवनों को लेकर ऑडिट कराने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई ने कहा, जर्जर ढांचे के बीच पढ़ाई को मजबूर छात्र, कॉलेजों में सुरक्षा ऑडिट की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में लगातार सामने आ रहीं गिरती छतों और पंखे टूटने की घटनाओं को लेकर एनएसयूआई ने चिंता जताई है। संगठन ने सभी कॉलेजों में सुरक्षा ऑडिट कराने, रिपोर्ट सार्वजनिक करने और जर्जर भवनों की मरम्मत कराने की मांग की है। कहा, विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में छत गिरने, पंखे टूटने और भवनों की खराब स्थिति छात्रों की सुरक्षा के साथ खतरा हैं। शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। छात्र जर्जर भवनों में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि हाल ही में दयाल सिंह कॉलेज, हंसराज कॉलेज, कालिंदी कॉलेज समेत अन्य परिसरों की घटनाओं ने छात्रों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। छात्र पढ़ाई से ज्यादा अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed