फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delivery boy Came home and raped a seven-year-old girl

घर आया डिलीवरी ब्यॉय, सात साल की बच्ची से किया रेप

Tue, 23 Feb 2016 07:04 PM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
delivery boy Came home and raped a seven-year-old girl

फेस-3 थाना अंतर्गत एक गांव में चॉकलेट देने के बहाने सात वर्षीय बच्ची को घर बुलाकर उससे रेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची के शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए।

विज्ञापन


लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। फेस-3 थाना अंतर्गत एक गांव में बेलदारी का काम करने वाला शख्स परिवार समेत रहता है।

मंगलवार दोपहर उसकी सात साल की बच्ची घर पर अकेली थी। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाला मनीष गुप्ता पीड़ित परिवार के पड़ोस में ही रहता है।

विज्ञापन

लोगों ने आरोपी को वहीं दबोच लिया

delivery boy Came home and raped a seven-year-old girl

आरोप है कि उसने बच्ची को अकेले पाकर चॉकलेट देने के बहाने घर बुलाया, और उसका रेप किया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।


लोगों ने आरोपी को वहीं दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसी बीच एक पड़ोसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। मौके पर फेस-3 पुलिस पहुंची।

लोगों ने मनीष को पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed