{"_id":"668fda6920892040530cb6b9","slug":"delhis-shivam-mishra-topper-in-ca-final-varsha-at-second-place-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-54004-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीए फाइनल में दिल्ली के शिवम\n मिश्रा टॉपर, वर्षा दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीए फाइनल में दिल्ली के शिवम मिश्रा टॉपर, वर्षा दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
इंटरमीडिएट के नतीजे में राजस्थान के भिवाड़ी के अव्वल
83.33 : फीसदी अंक प्राप्त किए शिवम ने
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने बृहस्पतिवार को मई 2024 में हुई सीए की फाइनल व इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। फाइनल में दिल्ली के शिवम मिश्रा ने 83.33 फीसदी अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है। दिल्ली की ही वर्षा अरोड़ा ने 80 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीसरा स्थान मुंबई के किरण राजेंद्र सिंह ने प्राप्त किया है। उन्होंने 79.50 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
इंटरमीडिएट के नतीजों में राजस्थान के भिवाड़ी के कुशाग्र राय ने 86.67 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो टॉपर रहे हैं। अकोला के युग सचिन व भायंदर के यज्ञ ललित को एक समान 86.67 फीसदी अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर दिल्ली के मनीत सिंह भाटिया व मुम्बई के हिरेष को एक समान 86.50 फीसदी अंक मिले हैं। सीए फाइनल के ग्रुप-1 का पास प्रतिशत 27.35, ग्रुप-2 का पास प्रतिशत 36.35 और दोनों ग्रुप के छात्रों का पास प्रतिशत 19.88 फीसदी रहा है।
ग्रुप-1 की परीक्षा में 74,887 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 20,479 को पास घोषित किया गया है,जबकि ग्रुप-2 में 58,891 छात्रों ने परीक्षा दी और 21,408 को पास घोषित किया गया है। वहीं, दोनों ग्रुप में 35,819 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 7122 को पास घोषित किया गया है।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट के ग्रुप-1 की परीक्षा में 1,17, 764 छात्र बैठे थे। इनमें से 31,978 को सफल घोषित किया गया है। ग्रुप-2 की परीक्षा में 71145 छात्र बैठे थे जिसमें से 13,008 पास घोषित किए गए, जबकि दोनों ग्रुप में 59,956 बैठे थे जिसमें से 11,041 सफल रहे।