फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhiites will have to surcharge on electricity till 2020

बिजली उपभोक्ता 2020 तक भरेंगे सरचार्ज

Thu, 29 May 2014 12:16 PM IST
Updated Thu, 29 May 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
Delhiites will have to surcharge on electricity till 2020

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बुरी खबर है। बिजली वितरण कंपनियों के घाटे को कम करने के लिए वर्ष-2012 में लगाया गया आठ प्रतिशत का सरचार्ज उपभोक्ताओं से अभी और छह साल तक वसूला जाएगा।

विज्ञापन


जब यह सरचार्ज लगाया गया था, तब तय नहीं था कि कितने समय तक यह वसूला जाता रहेगा। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने अब स्पष्ट किया है कि यह सरचार्ज वर्ष 2019-20 तक लिया जाता रहेगा।
विज्ञापन


बिजली बिल पर सब्सिडी खत्म होने के बाद डीईआरसी के इस फैसले से उपभोक्ताओं को दूसरा बड़ा झटका लगा है।

घाटे के कारण बिजली कंपनियों ने नहीं खत्म ‌किया सरचार्ज

Delhiites will have to surcharge on electricity till 2020

बिजली उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि इस बार टैरिफ की घोषणा होते समय यह सरचार्ज खत्म कर दिया जाएगा, क्योंकि सब्सिडी खत्म होने से उपभोक्ताओं पर दबाव बढ़ गया है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

डीईआरसी का कहना है कि वर्ष-2019-20 तक सरचार्ज लिए जाते रहने से डिस्कॉम्स का 8000 करोड़ का घाटा खत्म हो जाएगा।

उधर तीनों बिजली वितरण कंपनियों ने घाटे से उबरने और बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए बैंकों से करीब दस हजार करोड़ रुपये के लोन की मांग की है।

जुलाई तक बढ़ सकते हैं बिजली के रेट!

Delhiites will have to surcharge on electricity till 2020

डिस्कॉम्स ने पब्लिक फाइनेंस कमीशन (पीएफसी), आईडीबीआई, एसबीआई और कुछ अन्य बैंकों से इसके लिए संपर्क किया है।

जब बैंक ने लोन के लिए सिक्योरिटी मांगी तब डीईआरसी ने बैंकों को आश्वस्त किया कि डिस्कॉम्स का रेगुलेटरी एसेट्स हजारों करोड़ में है और बहुत जल्द इसकी भरपाई हो जाएगी।

डीईआरसी ने बैंकों को बताया है कि जुलाई तक बिजली की नई कीमत भी तय की जानी है। दरअसल, 31 मई तक बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस को एनटीपीसी को 700 करोड़ रुपये अदा करना है। यह राशि नहीं देने पर एनटीपीसी उसे बिजली देना बंद कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed