कब खुलेगा चिड़ियाघर? ये रहा जवाब: 2016 और 2021 में भी हो चुका बंद, वायरस के कारण लगी थी लोगों के जाने पर रोक
चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, चिड़ियाघर दोबारा खोलने के बाद सभी आगंतुकों के लिए सुरक्षा और स्वच्छता के नए दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे। मास्क पहनना, दूरी बनाए रखना और निर्धारित मार्गों पर ही घूमना अनिवार्य किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) 30 अक्तूबर के बाद फिर से दर्शकों के लिए खोला जाएगा। चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, कोई सक्रिय वायरस मौजूद नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दो और निगरानी नमूने लिए जाएंगे, उनके परिणाम के आधार पर फैसला लिया जाएगा।
चिड़ियाघर प्रबंधन सक्षम अधिकारियों द्वारा जारी सभी निर्धारित जैव सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन कर रहा है। निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि 15 दिनों के अंतराल पर नमूने लेने के दो अतिरिक्त दौर आयोजित किए जाएंगे। इन निगरानी नमूनों के परिणामों के आधार पर 30 अक्तूबर के बाद चिड़ियाघर को आगंतुकों के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया जाएगा।
निदेशक ने बताया कि चिड़ियाघर अपने पशु संग्रह के स्वास्थ्य और कल्याण के साथ-साथ आगंतुकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। एवियन इन्फ्लूएंजा (एच 5एन8) के प्रसार को रोकने के लिए चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा उठाए गए कदमों में जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्त पालन, नियमित निगरानी और पशु स्वास्थ्य की लगातार जांच शामिल है। चिड़ियाघर के फिर से खुलने की संभावना से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों में उत्साह देखा जा रहा है।
सुरक्षा और स्वच्छता के नए दिशा-निर्देश किए जाएंगे लागू
चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, चिड़ियाघर दोबारा खोलने के बाद सभी आगंतुकों के लिए सुरक्षा और स्वच्छता के नए दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे। मास्क पहनना, दूरी बनाए रखना और निर्धारित मार्गों पर ही घूमना अनिवार्य किया जाएगा। वहीं, पशुओं के बाड़ों के पास अनावश्यक भीड़ न लगे इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इससे पहले चिड़ियाघर 30 अगस्त को उस समय बंद कर दिया गया था, जब एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई थी। उस दौरान 12 पक्षियों की मौत हुई थी।
6 सितंबर के बाद से आइसोलेशन वार्ड में भी किसी पक्षी की मौत नहीं
24 अगस्त से 6 सितंबर के बीच पानी वाले पक्षी एवीयरी और आइसोलेशन वार्ड में नौ पेंटेड स्टॉर्क और तीन ब्लैक-हेडेड आइबिस की मौत हुई थी। इनमें से 7 सैंपल्स में एच5एन1 वायरस की पुष्टि हुई थी। हालांकि, 28 अगस्त के बाद से एवीयरी में कोई मौत दर्ज नहीं हुई। वहीं, 6 सितंबर के बाद से आइसोलेशन वार्ड में भी सभी पक्षी सुरक्षित हैं।
पहले भी दो बार बंद हो चुका है चिड़ियाघर
बर्ड फ्लू के चलते चिड़ियाघर को तीसरी बार अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। इससे पहले 2016 और 2021 में भी बर्ड फ्लू की वजह से चिड़ियाघर बंद हो चुका है। चिड़ियाघर में लगभग 96 प्रजातियों के जानवर हैं और यह देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।