फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi zoo started facilities for kids

दिल्ली चिडिय़ाघर ने बच्चों के लिए शुरु की नई सुविधा, इससे बड़ों को भी होगी आसानी

Thu, 17 Aug 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Aug 2017 09:32 AM IST
सार

चिडिय़ाघर में नन्हें मुन्नों बच्चों को घूमने के लिए मिला प्रैम

- बुधवार को दिल्ली चिडिय़ाघर ने 10 प्रैम के साथ शुरू की सेवा, पूरी तरह मुफ्त होगी सेवा

- चिडिय़ाघर निदेशक रेनू सिंह ने बताया कि प्रयोग सफल हुआ तो बढ़ाई जाएगी इसकी संख्या

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली, 16 अगस्त

विज्ञापन
delhi zoo started facilities for kids
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty images

विस्तार

दिल्ली चिडिय़ार घूमने आ रहे पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अपने छोटे बच्चे जो चल नहीं सकते उन्हें गोदी में लेकर नहीं चलना पड़ेगा। दिल्ली चिडिय़ाघर प्रशासन ने बुधवार को अपने ऐसे ही नन्हें मुन्ने आंगतुकों के लिए प्रैम सेवा की शुरूआत की है।

विज्ञापन


अभिभावक निशुल्क प्रैम लेकर अपने छोटे बच्चे को उसमें बिठाकर चिडिय़ाघर की सैर कर सकते है। बुधवार को दिल्ली चिडिय़ाघर की निदेशक रेनू सिंह ने इसकी शुरूआत की।
विज्ञापन


रेनू सिंह ने बताया कि चिडिय़ाघर की पार्क मैनेजमेंट कमेटी ने यह नोटिस किया था कि छोटे बच्चे जो चल नहीं सकते उनके अभिभावकों को परेशानी होती है। वह चिडिय़ाघर का पूरा आनंद नहीं उठा पाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद प्रैम की सेवा देने की शुरूआत की गई है। अभी यह प्रयोग के तौर पर शुरू हुआ है। अगर लोगों का अच्छा फीडबैक मिला तो इसका विस्तार किया जाएगा।

वर्तमान में चिडिय़ाघर ने कुल 10 प्रैम के साथ इसकी शुरूआत की है। यह प्रैम सेवा बिल्कुल मुफ्त होगी। इसके लिए कोई फीस या चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह प्रैम मेन गेट पर उपलब्ध होगा। जरूरत के हिसाब से यह आने वाले पर्यटकों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बदले पर्यटक को अपना एक मूल पहचान पत्र चिडिय़ाघर को जमा कराना होगा। प्रैम वापस करने के बाद उसे लौटा दिया जाएगा।


चिडिय़ाघर प्रशासन ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा को लेकर हम लगातार काम कर रहे है। यह उनमें से एक शहै। इससे छोटे बच्चों के साथ आने वाले अभिभावकों को राहत मिलेगी। वह बिना थके हुए चिडिय़ाघर के सैर का आनंद उठा सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed