{"_id":"c7919fd5b1117282e5cb5455b3fc3c5d","slug":"delhi-zoo-prepare-for-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जू में दिखेगा नए साल का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जू में दिखेगा नए साल का उत्साह
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Dec 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
नए साल में अनेक जानवर और पक्षी दिल्ली चिड़ियाघर की शोभा बढ़ाएंगे। सतवीर जू, चंडीगढ़ और विलासपुर जू समेत अन्य चिड़ियाघरों के साथ जानवरों का आदान प्रदान होगा।
विज्ञापन
दिल्ली चिड़ियाघर से सतवीर जू को दो नर और तीन मादा शंघाई हिरन भेजे जाएंगे। इसके बदले में दो नर और तीन मादा चिंकारा दिल्ली जू आएंगे।
त्रिवेंद्रम चिड़ियाघर से शुतुरमुर्ग मंगाने की भी योजना है। दिल्ली चिड़ियाघर के प्रवक्ता आरए खान ने बताया कि एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जानवरों का आदान प्रदान किया जाएगा। इसकी अनुमति केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से मिलती है।
विज्ञापन