{"_id":"69ea82a57db0a9379a0c0cf9","slug":"delhi-youth-stabbed-to-death-for-money-to-buy-drugs-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नशे के रुपयों के लिए युवक की चाकू घोंपकर हत्या, तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; वारदात वाला चाकू बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नशे के रुपयों के लिए युवक की चाकू घोंपकर हत्या, तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; वारदात वाला चाकू बरामद
Fri, 24 Apr 2026 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:07 AM IST
सार
जांच के दौरान पुलिस को मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। वह बुरी संगत में पड़ने के बाद लूटपाट जैसी वारदात में शामिल था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के कमल विहार, बुराड़ी इलाके में बुधवार रात नाबालिगों ने एक युवक की चाकू से वारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पंकज (22) के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस को मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। वह बुरी संगत में पड़ने के बाद लूटपाट जैसी वारदात में शामिल था।
पुलिस ने मामले में तीन नाबालिगों को पकड़ा है। आरोपियों में एक अशिक्षित है जबकि एक आठवीं व दूसरा 11वीं कक्षा का छात्र है। नाबालिगों ने खुलासा किया है कि उनका पंकज से दो-तीन दिन पहले नशे के रुपयों को लेकर झगड़ा हुआ था। इस विवाद की वजह से इन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि बुधवार रात बुराड़ी थाने में एक युवक को चाकू मारने की खबर मिली। कॉलर ने बताया कि कमल विहार में चार लड़कों ने एक युवक को चाकू मारा है। पुलिस तुरंत नाला रोड गली नंबर 10, वेस्ट कमल विहार के पास पहुंची। पुलिस को घटना स्थल से एक चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि पंकज परिवार के साथ कमल विहार में रहता था। वह शादी समारोह में वेटर का काम करता था। मृतक के भाई सूरज ने पुलिस को बताया कि कालोनी के लड़कों ने उसे बताया कि नाले के पास कुछ लड़कों ने उसके भाई को चाकू मारा है। आरोपी पंकज के जानकार थे। पुलिस ने बाद में सभी आरोपियों को दबोच लिया। नशे के पैसों को लेकर विवाद होने पर आरोपियों ने उसकी हत्या की।