{"_id":"62a3569121187a442608e904","slug":"delhi-youth-found-on-dating-app-sexual-assault-in-hotel-victim-said-made-me-a-victim-of-lust-by-drinking-soft-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरेबी आशिक: डेटिंग एप पर की दोस्ती, फिर होटल में बुलाया मिलने, पीड़िता बोली- मुझे शीतल पेय पीलाकर बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरेबी आशिक: डेटिंग एप पर की दोस्ती, फिर होटल में बुलाया मिलने, पीड़िता बोली- मुझे शीतल पेय पीलाकर बनाया हवस का शिकार
Fri, 10 Jun 2022 08:04 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 10 Jun 2022 08:04 PM IST
सार
द्वारका निवासी युवती ने बताया कि उसकी हैदराबाद निवासी एक युवक से डेटिंग एप पर दोस्ती हुई थी। युवक ने उसे द्वारका स्थित एक होटल में मिलने बुलाया और शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
dating app
विस्तार
द्वारका इलाके में ऑनलाइन डेटिंग एप पर दोस्ती कर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मूलत: हैदराबाद निवासी आरोपी ने द्वारका के एक होटल में पीड़िता को मिलने के बुलाकर उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
युवती (29) अपने परिवार के साथ द्वारका इलाके में रहती है। तीन जून को पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह एक दुकान पर काम करती है। एक डेटिंग एप के जरिए वह एक युवक के संपर्क में आई। युवक हैदराबाद का रहने वाला है। 30 मई को युवक वहां से द्वारका इलाके में आया था। वह एक होटल में ठहरा हुआ था।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि युवक के बुलाने पर वह होटल में उससे मिलने पहुंची थी, जहां मुलाकात के दौरान आरोपी ने उसे शीतल पेय पदार्थ पीने के लिए दिया, जिसके पीते ही उसपर बेहोशी छाने लगी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब उसने पुलिस से शिकायत की तो उसने शादी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
उसके बाद आरोपी युवक हैदराबाद चला गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यहां से जाने के बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। उसके बाद पीड़िता ने तीन जून को द्वारका सेक्टर 23 थाने में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और उसके बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम को हैदराबाद रवाना किया गया है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।