{"_id":"612dcb69eb4681491d02b19b","slug":"delhi-youth-attacked-on-suspicion-of-mobile-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मोबाइल चोरी के शक में युवक के सिर को पत्थर से कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मोबाइल चोरी के शक में युवक के सिर को पत्थर से कुचला
Tue, 31 Aug 2021 11:55 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:55 AM IST
सार
लोगों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली इलाके में मोबाइल चोरी के शक में एक व्यक्ति ने युवक के सिर को पत्थर से कुचल दिया। चोट की वजह से युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है और उसकी हालत चिंताजनक है। हमले के दौरान ही लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चांदनी चौक के बनखंडी मंदिर के पास एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के सिर पर पत्थर से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक चश्मदीद श्यामलाल ने पुलिस को बताया कि वह रिक्शा चलाता है और बनखंडी मंदिर के पास ही फुटपाथ पर सोता है। रात में उसने दो रिक्शा चालक को मारपीट करते हुए देखा।
विज्ञापन
लक्ष्मी यादव नाम का रिक्शा वाला दूसरे रिक्शा चालक चंदर पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उससे झगड़ा कर रहा था। चंदर मोबाइल फोन चोरी करने से इंकार कर रहा था। इसी दौरान लक्ष्मी ने चंदर के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला करने लगा। चंदर बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। शोर शराबा होने पर आस पास के लोग वहां पहुंचे और लक्ष्मी यादव को पकड़कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन