फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Young man stabbed to death in Shahbad Dairy

Delhi : शाहबाद डेयरी में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पहले खूब पीटा फिर ले ली जान

Thu, 27 Mar 2025 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 05:56 AM IST
सार

देर रात खून से लथपथ उसका शव घर से चंद कदमों की दूरी पर मिला।

विज्ञापन
Delhi: Young man stabbed to death in Shahbad Dairy
दिल्ली में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहबाद डेयरी में मंगलवार देर रात एक युवक की लाठी-डंडों से पीटने के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नागेंद्र कुमार (35) के रूप में हुई है। देर रात खून से लथपथ उसका शव घर से चंद कदमों की दूरी पर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। 

विज्ञापन


पुलिस को मृतक का मोबाइल, पर्स व बाकी सामान ज्यों का त्यों मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि रंजिश में हत्या की गई। वहीं, बुधवार को गुस्साए परिजनों ने थाने का घेराव किया। थाने में घेराव की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर वापस घर भेज दिया गया। परिजन आरोपियों को पकड़ने के बाद फांसी की सजा दिलवाने की मांग रहे थे। पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर पांच टीमों का गठन किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नागेंद्र परिवार के साथ प्रकाश विहार, रोहिणी सेक्टर-27 में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी के अलावा 13 और 15 साल के दो बेटे हैं। नागेंद्र की रानी बाग में आरओ की दुकान है। मंगलवार रात को वह दुकान बंद कर घर से निकले। घर पहुंचने से पहले करीब 11.15 बजे इनके बेटे लक्की ने कॉल कर पिता की लोकेशन पूछी थी। नागेंद्र ने बेटे से कुछ होने और एक-डेढ़ घंटे में आने की बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार उनका इंतजार करता रहा। देर रात करीब 12 बजे पुलिस को प्रकाश विहार के पास एक युवक के खून से लथपथ होने की खबर मिली। शव के ऊपर एक डंडा पड़ा हुआ था। नागेंद्र के शरीर पर चाकू के कई निशान थे। इस दौरान परिजनों का कॉल आया तो पुलिस ने उनको नागेंद्र की हत्या की खबर दी। पुलिस ने  शव को मोर्चरी भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed