फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Young man stabbed to death in Mangolpuri

Delhi : मंगोलपुरी में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, गुस्साए परिजनों ने मुख्य सड़क पर लगाया जाम

Fri, 14 Mar 2025 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 06:12 AM IST
सार

जख्मी हालत में परिजन उसे पहले संजय गांधी अस्पताल ले गए। बाद में हालत बिगड़ने पर उसे शालीमार बाग स्थित एक निजी बड़े अस्पताल में भर्ती करा दिया। बृहस्पतिवार को युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Delhi: Young man stabbed to death in Mangolpuri
हंगामा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार रात को एक युवक को चाकू मार दिया। जख्मी हालत में परिजन उसे पहले संजय गांधी अस्पताल ले गए। बाद में हालत बिगड़ने पर उसे शालीमार बाग स्थित एक निजी बड़े अस्पताल में भर्ती करा दिया। बृहस्पतिवार को युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त करण (24) के रूप में हुई है। मौत की खबर सुनते हुी गुस्साए परिजनों ने मंगोलपुरी मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


नाराज परिजनों ने इस दौरान  दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का आरोप था कि दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई हैं। परिजनों ने निजी अस्पताल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि दो दिन का 15 लाख रुपये बिल बना दिया गया। बिल न देने पर अस्पताल ने शव देने से इन्कार किया। 
विज्ञापन


पुलिस को खबर मिली तो जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। समझा-बुझाकर लोगों को हटाया। बाद में निजी अस्पताल से शव को दिलाया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है। करण को किसने और क्यों मारा फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मुखबिरों से जानकारी जुटाकर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक करण अपने परिवार के साथ सी-ब्लॉक, मंगोलपुरी में रहता था। परिवार में मां वंदना, शादीशुदा बहन वैशाली व दो छोटे भाई हैं। करण निजी कंपनी में नौकरी करता था। मंगलवार रात को घर आकर मां से खाना मांगा। मां ने कुछ देर में खाना बनने की बात की तो करण कुछ देर में आने की बात कर चला गया। इस बीच वह सी-ब्लॉक के कला मंदिर ग्राउंड में पहुंचा। वहां अज्ञात बदमाशों ने उसके पेट व जांघ में चाकू मार दिया। बाद में बदमाश मौके से भाग गए। किसी ने परिजनों को कॉल कर वारदात के बारे में बताया। परिजन उसे अस्पताल लेकर भाग। बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया।

एक साल पहले पिता की हो गई थी मौत घर में अकेला कमाने वाला था करण
करण के परिजन व मोहल्ले वालों ने सी-ब्लॉक स्थित अखाड़े के पास मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ खूब नारेबाजी हुई। खबर मिलने के बाद जिला पुलिस उपायुक्त समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव दिलाने व आरोपियों के जल्द पकड़ने के आश्वासन के बाद ही परिजनों ने जाम को हटाया। एक परिजन ने बताया कि करण के पिता की एक साल पहले मौत हुई थी। उसके बाद से ही करण घर में कमाने वाला अकेला था। दो छोटे भाइयों को पढ़ाने की जिम्मेदारी भी उसकी थी। अब उसकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है। करण की मां वंदना रो-रोकर बेटे के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही है।

24 गांवों के ग्रामीण 16 मार्च को करेंगे महापंचायत

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में 9 मार्च की रात को गोली मारकर रोहित (32) नामक युवक की हत्या करने के मामले में परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। मामले में कई आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्तार से दूर है। 

हत्याकांड में यूपी पुलिस के एक सिपाही का नाम भी सामने आया है।  नाराज गुर्जर समाज ने 16 मार्च को गाजीपुर गांव में महापंचायत के आयोजन का ऐलान किया है। आसपास के 24 गांवों के ग्रामीण महापंचायत में जुटेंगे। मामले में नावेद, यामीन और कई अन्य अभी फरार है।

वहीं, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक ने बताया कि मामले में नाजिम और तारिक को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहां तक यूपी पुलिस के जवान की बात है, इसकी पड़ताल की जा रही है। पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी कोई भूमिका थी या नहीं। परिजनों का आरोप था कि रोहित की हत्या नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर की गई थी। वहीं, पुलिस हत्या के पीछे रुपयों के लेनदेन को कारण बता रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed