फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Young man stabbed to death for asking for loaned money

Delhi : उधार के पैसे मांगने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने तीन दोस्तों के साथ दिया वारदात को अंजाम

Sat, 21 Dec 2024 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 02:13 AM IST
सार

मृतक की शिनाख्त हिमांशु (26) के रूप में हुई है। आरोपियों ने उसके फ्लैट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन
Delhi: Young man stabbed to death for asking for loaned money
demo pic

विस्तार

नरेला इलाके में उधार में दिए पैसे मांगने पर एक आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त हिमांशु (26) के रूप में हुई है। आरोपियों ने उसके फ्लैट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। नरेला थाना पुलिस ने देर रात मुख्य आरोपी रवि और उसके दो दोस्तों साहिल व अशीष को साफियाबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस को नरेला के हिंद अपार्टमेंट पॉकेट-18 के एक फ्लैट में युवक की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही नरेला के अतिरिक्त थाना प्रभारी एके झा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फ्लैट के अंदर हिमांशु (26) लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसकी चाकू घोंपकर हत्या की गई थी। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए।
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि मृतक पिछले चार महीने से सुमित कौशिक नाम के युवक के साथ रह रहा था। मौके पर पुलिस को यश नाम का युवक मिला। जो हिमांशु को एक साल से जानता था। उसने पुलिस को बताया कि करीब छह बजे चार युवक फ्लैट में घुसे और हिमांशु पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस पास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे की जांच में पुलिस को बता चला कि हमला करने वाले युवकों के नाम रवि उर्फ कैदी, साहिल उर्फ गौरी, अक्षय खत्री और आशीष उर्फ फौजी हैं। पुलिस ने देर रात मुख्य आरोपी रवि, साहिल व आशीष को साफियाबाद इलाके से पकड़ लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी अक्षय की तलाश की जा रही है।


45 हजार रुपये लिए थे उधार आरोपी ने
यश ने बताया कि कुछ दिन पहले रवि ने सुमित से 45 हजार रुपये उधार लिया था। पैसे वापस नहीं करने पर हिमांशु साफियाबाद स्थित रवि के घर गया था। जहां उसने रवि की मां को पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। आशंका है कि इसका बदला लेने के रवि ने अपने तीन साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed