{"_id":"6945f59ae692420bfd015047","slug":"delhi-young-man-murdered-by-having-his-head-crushed-with-a-brick-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हैवानियत: ईंट से सिर कुचलकर गोदाम में युवक की हत्या, पुलिस को विवाद के बाद वारदात का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हैवानियत: ईंट से सिर कुचलकर गोदाम में युवक की हत्या, पुलिस को विवाद के बाद वारदात का अंदेशा
Sat, 20 Dec 2025 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 20 Dec 2025 06:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
प्रेम नगर इलाके में बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम में रह रहे एक चालक की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शिनाख्त 40 साल के मुकेश के रूप में हुई है। साथ ही गोदाम में रहने वाले उसके दो साथी घटना के बाद से लापता हैं।
विज्ञापन
शक है कि किसी बात को लेकर विवाद होने पर दोनों मुकेश की हत्या कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बिहार में रहने वाले उसके परिजनों को दे दी है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर भागे हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
