फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Yamuna Vatika will soon open for Delhiites

Delhi : दिल्लीवालों के लिए जल्द खुलेगी यमुना वाटिका, फूलों की बगिया आपके दिल को कर देगी खुश

Sat, 30 Nov 2024 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Nov 2024 01:46 AM IST
सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर यमुना वाटिका को आम जनता को समर्पित किया जाएगा। यह 450 एकड़ में फैली है। इसको डीडीए ने विकसित किया है। इसमें विभिन्न किस्म के फूलों के बगीचे हैं। 

विज्ञापन
Delhi: Yamuna Vatika will soon open for Delhiites
demo pic

विस्तार

दिल्लीवालों को यमुना किनारे घूमने के लिए जल्द एक और स्थल मिलेगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर यमुना वाटिका को आम जनता को समर्पित किया जाएगा। यह 450 एकड़ में फैली है। इसको डीडीए ने विकसित किया है। इसमें विभिन्न किस्म के फूलों के बगीचे हैं। 

विज्ञापन


यह दिल्ली में अपनी तरह का सबसे बड़ा स्थान होगा। यमुना वाटिका में फूलों के बगीचे को ट्रिपल लेयर्ड फ्लोअर डिजाइन का आकार दिया गया है। इसे दिल्ली के पहले समर्पित फूलों के क्षेत्र के तौर पर विकसित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इसे मल्टी-एक्टीविटी वाले हरित स्थान के रूप में तैयार किया जा रहा है। यहां गुलमोहर, अमलतास, चिनार सहित विदेशी प्रजातियों में चेरी ब्लॉसम के पौधे समेत करीब 8000 स्वदेशी पेड़ों को लगाया गया है।
विज्ञापन


यहां हैं चार बड़े तलाब
इस वाटिका में चार बड़े तलाब हैं, इसे रणनीतिक रूप से बाढ़ के दौरान जल संरक्षण के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा यह पानी को संजोने का भी काम करेगा। इससे पहले बांसेरा, असिता पूर्व, वैष्णवी, वासुदेव घाट और जीर्णोद्धार किए गए रोशनारा बाग और नर्सरी जैसे हरित स्थल को विकसित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed