{"_id":"5d027c20bdec226db04dc10e","slug":"delhi-women-commission-issued-notice-to-karol-bagh-sdm-and-delhi-police-for-not-closing-kotha","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग ने पूछा कोठे बंद नहीं करने का कारण, करोलबाग एसडीएम व दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग ने पूछा कोठे बंद नहीं करने का कारण, करोलबाग एसडीएम व दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस
Thu, 13 Jun 2019 10:08 PM IST
राजेश सैनी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:08 PM IST
सार
-करोलबाग एसडीएम और पुलिस को नोटिस जारी
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग ने करोलबाग एसडीएम व दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर पूछा है कि जीबी रोड पर कोठों को कब तक बंद किया जाएगा और इन्हें बंद नहीं करने का कारण क्या है?
विज्ञापन
वर्ष 2000 से अब तक कोठों को बंद करने के लिए दिल्ली पुलिस और एसडीएम ने क्या कार्यवाही की है, इसकी भी जानकारी मांगी है। 25 जून तक यह जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन
आयोग ने एसडीएम करोलबाग से कहा है कि उन्होंने अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम कानून के तहत कितने कोठे बंद करने का आदेश दिया है। पुलिस ने कितने मामलों में कोठों को बंद करने के लिए एसडीएम को लिखा है।
विज्ञापन
अभी तक क्या कार्रवाई की गई है। इन्हें बंद करने के लिए क्या कदम उठाये जा रहे हैं? यदि कोठों को दोबारा खोला गया तो इसका क्या कारण है? कोर्ट ने किसी कोठे को बंद करने या दोबारा खोलने का आदेश दिया तो उसकी भी प्रति उपलब्ध कराई जाए।
पुलिस से आयोग ने जानकारी मांगी है कि जीबी रोड से कितनी महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को बचाया गया है। कितनी एफआईआर हुई और कितने मामलों मेें एसडीएम को कोठे बंद करने के लिए लिखा गया है।
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि राजधानी में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। आरोप लगाया कि इन कोठो के चलने में पुलिस और दूसरे विभागों की भूमिका संदिग्ध है। गैरकानूनी होने के कारण इन कोठों को बंद किया जाना जरूरी है।