फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi woman made forced lesbian relationship with friend minor daughter for 2 years made he obscene video threat to viral and also want to marry her after being adult

शर्मनाक: 'सहेली' की बेटी से दो साल तक जबरन बनाए समलैंगिक संबंंध, बालिग होने पर करना चाहती थी शादी

Mon, 14 Jun 2021 01:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Jun 2021 01:30 PM IST
सार

महिला की घिनौनी हरकत का विरोध करने पर किशोरी को धमकी दी जाती थी। अंत में किशोरी ने साहस दिखाते हुए अपने एक परिचित के जरिए पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
Delhi woman made forced lesbian relationship with friend minor daughter for 2 years made he obscene video threat to viral and also want to marry her after being adult
फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक किशोरी ने अपनी मां की सहेली पर समलैंगिक संबंध बनाकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला पर आरोप है कि किशोरी की मां का विश्वास जीतने के बाद पीड़िता को अपने घर पर रहने के बहाने बंधक बना लिया।

विज्ञापन


महिला की घिनौनी हरकत का विरोध करने पर किशोरी को धमकी दी जाती थी। अंत में किशोरी ने साहस दिखाते हुए अपने एक परिचित के जरिए पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस अप्राकृतिक यौनाचार, धमकाने और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर पहले से दो मामले दर्ज हैं। वह एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ी थी, लेकिन उसे पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


लंबे अरसे से आरोपी महिला को जानती है पीड़िता की मां
किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी मां आरोपी महिला को काफी अरसे से जानती है। महिला स्वयं सेवी संस्था चलाती थी। संस्था में किशोरी की मां नौकरी करती थी। जिसकी वजह से आरोपी का उसके घर आना जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अक्सर राशन लेकर आती थी पीड़िता के घर
आरोपी महिला अक्सर उसके घर राशन लेकर जाती थी। इसी तरह से आरोपी महिला उसकी मां का विश्वास जीत लिया। आरोपी महिला ने उसकी मां से कहकर पीड़िता को अपने घर रहने के लिए बुला लिया, ताकि वह उसकी बेटी के साथ पढ़ाई कर सके।

आरोपी ने पीड़िता को दी थी धमकी- तेरी मां को मरवा दूंगी

कुछ दिन बाद उसकी मां उसे लेने के लिए आई तो आरोपी महिला ने पीड़िता को धमका दिया कि अगर वह अपनी मां के साथ जाती है तो उसकी मां की गोली मारकर हत्या करवा देगी। पीड़िता की मां ने इसको लेकर पुलिस को फोन किया, लेकिन डर की वजह से पीड़िता ने मां के साथ जाने से मना कर दिया।

घर का काम करवाने के साथ ही करती थी यौन शोषण
पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद से आरोपी महिला उसे घर का काम करवाती थी और उसका शारीरिक शोषण करने लगी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देती थी। उसने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था, जिसे सार्वजनिक करने की धमकी देने लगी।

आरोपी पीड़िता के 18 साल की होने पर उससे करने वाली थी शादी
किशोरी का आरोप है कि आरोपी महिला दो साल से उसके साथ अश्लील हरकत कर रही थी। यहां तक कि वह 18 साल के होने पर पीड़िता से शादी करने की बात कहती थी। एक दिन मौका पाकर किशोरी ने एक परिचित महिला को सारी बात बताई और फिर परिचित महिला और मां की मदद से आरोपी महिला के घर से अपने घर आ गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed