{"_id":"60c8a2de8ebc3e343478bc81","slug":"delhi-woman-first-slit-throat-then-she-was-stabbed-more-than-25-times-on-stomach-and-chest-for-resisting-sexual-assault-police-arrested-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दरांती से गला रेतने के बाद महिला के पेट और छाती पर किए चाकू के 25 से अधिक वार, निर्वस्त्र अवस्था में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दरांती से गला रेतने के बाद महिला के पेट और छाती पर किए चाकू के 25 से अधिक वार, निर्वस्त्र अवस्था में मिला शव
Tue, 15 Jun 2021 06:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 15 Jun 2021 06:24 PM IST
सार
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला का बेटा दोपहर के समय घर पहुंचा तो उसने कमरे में मां को निर्वस्त्र खून से लथपथ पाया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राजधानी दिल्ली में रविवार इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। न्यू अशोक नगर के दल्लूपुरा गांव में एक वहशी दरिंदे ने 66 साल की एक बुजुर्ग महिला की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के गले को दरांती से रेतनेके अलावा उनके पेट पर चाकू के 25 से अधिक वार किए। महिला का पूरा पेट फाड़ दिया गया। इसके बाद भी दरिंदे के सिर से खून नहीं उतरा तो उसने महिला के दोनों पैर भी काटने के प्रयास किए।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला का बेटा दोपहर के समय घर पहुंचा तो उसने कमरे में मां को निर्वस्त्र खून से लथपथ पाया। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच के बाद पुलिस ने चंद ही घंटों में सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान विपिन (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वारदात के समय वह नशे में था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और दरांती बरामद कर ली है। सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप का कहना है कि महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार के बेगूसराय की रहने वाली महिला अपने बेटे और पोते के साथ दल्लूपुरा गांव में किराए के मकान में रहती थी। महिला का 32 वर्षीय बेटा नोएडा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है, जबकि पोता यहीं पास के स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है।
महिला का बड़ा बेटा गांव में ही रहता है। मृतका घर के पास ही सब्जी बेचती थी। पोता और कभी-कभार बेटा भी मां की मदद करते थे। रविवार सुबह बेटा अपनी ड्यूटी पर नोएडा चला गया। बुजुर्ग महिला व उसका पोता सब्जी की दुकान पर मौजूद थे। दोपहर करीब करीब 12.00 बजे महिला अपने पोते से घर जाकर खाना बनाने की बात कर चली गई।
इस बीच दोपहर करीब 2.00 बजे बुजुर्ग का बेटा घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। मां नग्न अवस्था में खून से लथपथ पड़ी थी। कमरे में चारों ओर खून ही खून बिखरा हुआ था। बेटे ने शोर मचा दिया, इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने महिला का दरांती से गला रेतने के बाद चाकू से उसक पेट और छाती पर ताबड़तोड़ वार किए हुए थे।
महिला का पूरा पेट फाड़ने के साथ आरोपी ने उसके पैरों पर भी दरांती से वारकर उनको काटने का प्रयास किया था। हालात को देखकर मौके पर क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को भी बुलाया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस की मोर्चरी भेज दिया गया।
पुलिस ने छानबीन के चंद ही घंटों बाद आरोपी को दल्लूपुरा गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला है कि वारदात के समय आरोपी नशे में था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को शव परिवार के हवाले कर दरोया है। पूरे मामले की जांच जारी है।