फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi woman constable sexually assaulted by special cell SI made video

दिल्ली: अश्लील वीडियो बनाकर महिला सिपाही से दुष्कर्म, स्पेशल सेल में तैनात एसआई है आरोपी

Thu, 05 Aug 2021 12:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 05 Aug 2021 12:27 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित महिला सिपाही दक्षिणी जिले में तैनात है ,जबकि आरोपी स्पेशल सेल में तैनात है। महिला सिपाही ने आरोप लगाए हैं कि उसे आरोपी एसआई ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया।

विज्ञापन
delhi woman constable sexually assaulted by special cell SI made video
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के दक्षिणी जिले में तैनात महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एसआई पर दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


महिला सिपाही की शिकायत पर मालवीय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि बुधवार देर रात तक एसआई को गिरफ्तार नहीं किया गया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित महिला सिपाही दक्षिणी जिले में तैनात है ,जबकि आरोपी स्पेशल सेल में तैनात है। महिला सिपाही ने आरोप लगाए हैं कि उसे आरोपी एसआई ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह उसे मुनिरका स्थित एक मकान में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब वह वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना ली है। आरोपी एसआई अब उसे वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed