फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi woman accuses sdm of sexually assaulting her in the name of marriage case file

दिल्ली: एसडीएम के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज

Tue, 02 Nov 2021 02:17 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 02 Nov 2021 02:17 AM IST
सार

युवती का आरोप है कि एसडीएम लगते ही आरोपी ने युवती को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोपी को शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत करने की बात की तो आरोपी ने कुछ समय मांगा।

विज्ञापन
delhi woman accuses sdm of sexually assaulting her in the name of marriage case file
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ एसडीएम ने दुष्कर्म किया। पीड़िता लगातार शादी का दबाव बनाती रही। लेकिन आरोपी शादी की बात को टालने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत वजीराबाद थाने में दी। लंबी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी एसडीएम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी वर्ष 2019 बैच के दानिक्स अधिकारी है।
विज्ञापन


फिलहाल मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद आरोपी लगाकर उसके साथ अलग-अलग जगहों पर ले जाकर वारदात को अंजाम देता रहा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही आरोपी एसडीएम को पूछताछ में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ द्वारका इलाके में रहती है। वह ग्रुरुग्राम की एक नामी एमएनसी में ऊंचे पद पर कार्यरत है। पिछले साल फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई। आरोपी ने खुद को दानिक्स अधिकारी बताया। दोनों एक दूसरे चैट करते लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने प्यार का इजहार करने के बाद युवती से किया था शादी का वादा
युवक ने बताया कि उसकी फिलहाल अभी ट्रेनिंग चल रही है। आरोप है कि चैट के बाद दोनों मिलने भी लगे। आरोपी ने प्यार का इजहार करने के बाद युवती से शादी का वादा किया। इसके बाद वर्ष 2020 में आरोपी अपने दोस्त के फ्लैट में पीड़िता को ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ वारदात को अंजाम देता रहा। यह सब कुछ आठ माह चला। इसी दौरान आरोपी की दिल्ली में ही पोस्टिंग हो गई। आरोपी को एक सब डिवीजन में एसडीएम तैनात हो गया।

युवती का आरोप है कि एसडीएम लगते ही आरोपी ने युवती को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोपी को शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत करने की बात की तो आरोपी ने कुछ समय मांगा।


काफी समय टालने के बाद भी जब आरोपी शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो पीड़िता ने सितंबर में वजीराबाद थाने में शिकायत दे दी। जांच के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसडीएम को बुलाकर पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed