{"_id":"5fe517148ebc3e3c4f42eadb","slug":"delhi-will-be-vulnerable-to-cold-wave-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन शीतलहर की चपेट में रहेगी दिल्ली, आज और गिर सकता है न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन शीतलहर की चपेट में रहेगी दिल्ली, आज और गिर सकता है न्यूनतम तापमान
Fri, 25 Dec 2020 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Dec 2020 04:02 AM IST
विज्ञापन
सर्दी का सफर...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहने वाला है। कम से कम दो दिन इसमें कोई कमी नहीं आने वाली, बल्कि आज न्यूनतम तापमान में और भी कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने ऐसा अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन
दिल्ली शीत लहर की चपेट में बृहस्पतिवार को भी रही। घने कोहरे के बीच हवा की गुणवत्ता भी गंभीर स्तर में बनी हुई है। न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस 4.5 डिग्री सेल्सियस था जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
उधर, हवा में नमी 97 फीसदी होने की वजह से सुबह दिल्ली घने कोहरे से घिरी रही। बृहस्पतिवार सुबह 5:30 बजे से 8 बजे के बीच पालम मे दृश्यता 100 मीटर थी। वहीं, सफदरजंग में यह आंकड़ा 201 मीटर था। आईएमडी क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि अगले दो दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। दिल्ली शीत लहर की चपेट में रहेगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ तापमान कम होने व हवा की चाल धीमी पड़ने से वायु गुणवत्ता सूचकांक भी गंभीर स्तर पर बना हुआ है। हवा की नमी समस्या ज्यादा बढ़ा रही है। प्रदूषक दूर-दूर तक फैल नहीं पा रहे है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 423 रिकार्ड किया गया। सफर का पूर्वानुमान है कि 26 दिसंबर तक इसमें बदलाव की उम्मीद नहीं है। गुणवत्ता सूचकांक इस बीच गंभीर स्तर में बना रहेगा।