फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Wife murdered for not paying Rs 500 for liquor

Delhi : शराब के लिए 500 रुपये न देने पर पत्नी की हत्या, मां को बचाने आए बेटे पर हमला... फिर आत्महत्या की कोशिश

Sat, 23 Nov 2024 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 01:24 AM IST
सार

घायल मां-बेटे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 14 साल के बेटे को छुट्टी दे दी गई। वहीं, महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Delhi: Wife murdered for not paying Rs 500 for liquor
हत्या... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुरी में शराब के लिए पैसे न देने पर पति ने पत्नी और बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल मां-बेटे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 14 साल के बेटे को छुट्टी दे दी गई। वहीं, महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी की तलाश करते हुए अलीगढ़ स्थित गांव पहुंची तो पता चला कि उसने फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह 7:30 बजे सूचना मिली कि कल्याणपुरी, ई-ब्लॉक खिचड़ीपुर निवासी संजय ने पत्नी गीता और बेटे राज पर चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया है। घायलों को लाल बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गीता के पेट और बेटे के सीने व हाथ पर वार किए गए थे।
विज्ञापन


अस्पताल में बेटे ने पुलिस को बताया कि वह परिजनों के साथ दो साल से किराये पर रह रहा था। पिता शराब पीने के आदी हैं। पिता अक्सर मां से शराब के लिए पैसे मांगते थे। मंगलवार सुबह पिता शराब के नशे में आए और पांच सौ रुपये मांगने लगे। पैसे देने से मना करने पर संजय ने मां-बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। पड़ोसी महेंद्र ने दोनों को ई-रिक्शा से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया।तबीयत बिगड़ने पर गीता को वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन देर रात गीता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव पहुंचकर खुदकुशी का किया प्रयास
पुलिस से बचने के लिए संजय मौके पर मोबाइल फेंककर फरार हो गया। तकनीकी जांच से पता चला कि वह अलीगढ़ स्थित गांव चला गया है। गांव पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ने एक पेड़ में लटककर खुदकुशी की कोशिश की थी। गांव वालों ने उसे बचा लिया था। संजय गाजीपुर की भैंस मंडी में सफाई करता था। शराब की लत की वजह से उसे एक महीने पहले काम से निकाल दिया गया था। गीता आईपी एक्सटेंशन स्थित एक घर में घरेलू सहायिका थी, लेकिन उसने भी काम छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed