{"_id":"694eee754aa4a87ce30b8006","slug":"delhi-weather-yellow-alert-issued-for-moderate-to-dense-fog-today-and-tomorrow-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR Weather: एनसीआर में आज कई जगह कोहरा, धुंध के साथ AQI में भी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR Weather: एनसीआर में आज कई जगह कोहरा, धुंध के साथ AQI में भी बढ़ोतरी
Sat, 27 Dec 2025 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 27 Dec 2025 07:11 AM IST
सार
मौसम विभाग ने अगले दो दिन (शनिवार व रविवार) के लिए मध्यम स्तर के कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में आज कोहरा घना है।
विज्ञापन
Delhi Fog
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में आज कई जगह घना कोहरा है। इससे वाहनों की आवाजाही और गति प्रभावित है। मौसम विभाग ने आज और कल कोहरे का अनुमान व्यक्त किया था। कोहरा होने से एक्यूआई में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आनंद विहार आज सवेरे एक्यूआई 410 रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi | Visuals around Anand Vihar area as a layer of smog engulfs the national capital.
विज्ञापन
AQI (Air Quality Index) around the area is 410, categorised as 'Severe', as claimed by CPCB (Central Pollution Control Board). pic.twitter.com/us2hlGhyyT— ANI (@ANI) December 27, 2025
विज्ञापन
हालांकि दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के बावजूद अभी शीत लहर की स्थिति नहीं बनी है। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। दिसंबर की शुरुआत के तीन-चार दिनों को छोड़ दें तो अभी तक न्यूनतम तापमान छ: डिग्री से नीचे नहीं गया है। अगले बृहस्पतिवार तक भी न्यूनतम तापमान के छ: डिग्री से नीचे जाने की संभावना कम ही है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन (शनिवार व रविवार) के लिए मध्यम स्तर के कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में कोहरा घना भी रह सकता है।
अभी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश के संकेत नहीं हैं। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की मानें तो एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री, चार व पांच दिसंबर को 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते दो दिनों से भी न्यूनतम तापमान छ: डिग्री से नीचे नहीं गया।
वहीं शुक्रवार को दिल्ली को लगातार दूसरे दिन घने कोहरे से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार व रविवार को मध्यम स्तर का कोहरा रह सकता है, जबकि कुछ इलाकों में घने कोहरे का अनुमान है। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे।
बादलों के कारण तापमान में तेज गिरावट नहीं होगी, बल्कि 27 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री के बीच और 28 दिसंबर को 5-7 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 30 व 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।