{"_id":"627bf17bd733e5251561cb1f","slug":"delhi-weather-updates-meteorological-department-expressed-possibility-of-severe-heat-for-next-four-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पारा 40 पार: गर्मी से लोगों का हो रहा बुरा हाल, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा राजधानी का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में पारा 40 पार: गर्मी से लोगों का हो रहा बुरा हाल, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा राजधानी का मौसम
Wed, 11 May 2022 10:55 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 11 May 2022 10:55 PM IST
सार
दिल्ली में बुधवार को बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 41.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बंगाल की खाड़ी में बने असानी चक्रवात का असर दिल्ली-एनसीआर में खत्म हो गया है। यही वजह है कि बुधवार को पारा 40 को पार कर गया। सूरज के तल्ख तेवरों की वजह से दिन भर लोगों का बुरा हाल रहा। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 41.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 39 से 65 फीसदी रहा। दिन भर तेज धूप खिली रही व दिल्ली के बाहरी इलाकों में लू रिकॉर्ड की गई। नजफगढ़ इलाके में सबसे अधिक 43.3 व पीतमपुरा में 42.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन से चार दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ने के साथ लू चलने की संभावना है।
