फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather: The heat of sun will make people miserable today, drops of relief may fall in the afternoon.

Delhi Weather: आज दिन में सूरज की तपिश करेगी बेहाल, दोपहर बाद गिर सकती हैं राहत की बूंदें; फिर बढ़ेगा पारा

Sun, 17 May 2026 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 May 2026 01:56 AM IST
सार

रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि इस दौरान तेज हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी और कभी-कभी यह 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

विज्ञापन
Delhi Weather: The heat of sun will make people miserable today, drops of relief may fall in the afternoon.
दिल्ली में गर्मी के तेवर होंगे तल्ख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 22 मई तक दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि इस दौरान तेज हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी और कभी-कभी यह 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने वाली है। सप्ताह की शुरुआत में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि इसके बाद 18 से 22 मई तक आसमान साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, इस दौरान भी लगातार तेज हवाएं चलती रहेंगी, जिनकी गति 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहेगी और कुछ समय के लिए यह 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इस अवधि में अधिकतम तापमान लगभग 40 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन


दिल्ली के लोगों को कई दिन से गर्मी का टॉर्चर झेलना पड़ रहा है। मौसम शुष्क बने रहने के चलते लगातार तापमान चढ़ रहा है। साथ ही, सूरज अपने कड़े तेवर दिखा रहा है। ऐसे में शनिवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 73 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 28 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed