फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Sky will be clear tomorrow maximum temperature will increase

Delhi Weather: आज आसमान रहेगा साफ, अधिकतम तापमान में होगी वृद्धि, जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

Mon, 31 Mar 2025 04:02 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 31 Mar 2025 04:02 AM IST
सार

रविवार सुबह तेज हवा ने लोगों को ठंडक का अहसास कराया। हालाकि, दिन के समय सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 32.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi Weather Sky will be clear tomorrow maximum temperature will increase
भीषण गर्मी - फोटो : Freepik

विस्तार

राजधानी में सोमवार सुबह आसमान साफ रहेगा। ऐसे में सूरज अपने तेवर दिखाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 

विज्ञापन

वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 1 अप्रैल से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इधर, रविवार सुबह तेज हवा ने लोगों को ठंडक का अहसास कराया। हालाकि, दिन के समय सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायु प्रदूषण में आई कमी, एक्यूआई 138 दर्ज
राजधानी में हवा की गति तेज होने व दिशा बदलने से वायु प्रदूषण मध्यम श्रेणी में बरकरार है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 138 दर्ज किया गया। इसमें शनिवार की तुलना में 15 सूचकांक की कमी आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार तक एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बरकरार रहेगा। ऐसे में लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 158 दर्ज किया गया। वहीं, नोएड़ा में एक्यूआई सबसे कम 119 रहा जो मध्यम श्रेणी है। फरीदाबाद में 150, ग्रेटर नोएडा में 137 और गुरुग्राम में 128 एक्यूआई दर्ज किया गया। 

पढ़ें- Eid 2025:  चांद के हुए दीदार... देशभर में कल मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र, जानें जामा मस्जिद में कब अदा की जाएगी नमाज

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed