फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Rain in Delhi brought relief to people from the heat

Delhi Rain: मानसून आने पर भीगी-भीगी दिखी दिल्ली, मौसम सुहाना; आज से इस दिन तक आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी

Tue, 01 Jul 2025 05:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Jul 2025 05:30 AM IST
सार

सोमवार को लोग बारिश में भीगते हुए नजर आए। इंडिया गेट पर तेज बारिश के बीच पर्यटक पेड़ के नीचे छुपाते हुए भी दिखे। न्यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान जून माह का सबसे कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi Weather Rain in Delhi brought relief to people from the heat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में मानसून के प्रवेश के बाद बारिश का दौर जारी है। सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलीं। इससे अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली। दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 14 मिलीमीटर वर्षा हुई।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने एक से छह जुलाई तक आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि, येलो अलर्ट जारी नहीं किया है। सोमवार को लोग बारिश में भीगते हुए नजर आए। इंडिया गेट पर तेज बारिश के बीच पर्यटक पेड़ के नीचे छुपाते हुए भी दिखे। न्यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान जून माह का सबसे कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में रात आठ बजे तक कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


पालम में सबसे अधिक दर्ज किया गया तापमान
पालम में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में 30.4, आया नगर में 30.6 और रिज में 29.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून ने धोया प्रदूषण, साल का सबसे कम एक्यूआई दर्ज
राजधानी में रविवार को मानसून के दस्तक देते ही एक तरह से प्रदूषण साफ हो गया है। सोमवार को साल का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 65 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। इसमें रविवार की तुलना में 18 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार रहेगी। ऐसे में लोग साफ हवा में सांस लेंगे। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में दिल्ली के बाद नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 64 दर्ज किया गया। वहीं, गुरुग्राम में एक्यूआई सबसे कम दर्ज हुआ। यहां सूचकांक 51 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। गाजियाबाद में 55 और ग्रेटर नोएडा में 62 एक्यूआई रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed