फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather news Thursday recorded coldest day of season cold wave will continue till 28

Delhi Weather: कड़ाके की ठंड से कांपी राजधानी, दर्ज हुआ सीजन का सबसे ठंडा दिन, 28 तक जारी रहेगी शीत लहर

Thu, 22 Dec 2022 10:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 22 Dec 2022 10:05 PM IST
सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ में सर्द से अति सर्द दिन और घने कोहरे की संभावना जताई है। सुबह के समय सफदरजंग पर दृश्यता 200 मीटर तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन
delhi weather news Thursday recorded coldest day of season cold wave will continue till 28
दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत दिल्ली कड़ाके की ठंड से कांप रही है। उत्तर भारत के मैदानी इलाके कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। गुरुवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को भी अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज होने के कारण सबसे ठंडा दिन रहा था।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ में सर्द से अति सर्द दिन और घने कोहरे की संभावना जताई है। सुबह के समय सफदरजंग पर दृश्यता 200 मीटर तक पहुंच गई थी। दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी काफी कम रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिज इलाके में दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान 19.5 रहा। आयानगर, जाफरपुर, मुंगेशपुर, पालम में दिन का तापमान भी काफी गिरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पालम में अधिकतम तापमान 17.4, आयानगर में 19.3, जाफरपुर में 17.2 और मुंगेशपुर में तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो सर्दी व कोहरे से अभी राहत नहीं मिलेगी। 28 दिसंबर तक अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा भी परेशान करेगा।

विज्ञापन

पूर्वानुमान: आंशिक रुप से बादल और सुबह के समय घना कोहरा रहेगा।
अधिकतम तापमान: 20.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 7.2 डिग्री सेल्सियस
23 दिसंबर को सूर्यास्त: शाम 5:30 मिनट
24 दिसंबर को सूर्योदय: सुबह 7:11 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed