फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather news mausam ki jankari Chances of rain in Delhi-NCR monday Orange Alert issue

Weather Update: दिल्ली-NCR में आज भी बारिश के आसार, मौमस विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; जानें कब सुधरेगा मौसम

Mon, 20 Mar 2023 12:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 20 Mar 2023 12:49 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह के समय बादल छाए रहेंगे। दिन में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
delhi weather news mausam ki jankari Chances of rain in Delhi-NCR monday Orange Alert issue
दिल्ली में हुई बेमौसम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली और एनसीआर में सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में रविवार को हुई 3.7 एमएम बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। हालांकि शनिवार से अधिकतम अधिक रहा।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.9 एमएम बारिश दर्ज हुई। वहीं शाम को साढे पांच बजे तक 0.8 एमएम बारिश हुई। दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिश आया नगर में दर्ज हुई। वहीं एनसीआर के गुरुग्राम में सुबह साढ़े आठ बजे तक 39.5 एमएम बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन

केंद्र के अनुसार सोमवार को सुबह के समय बादल छाए रहेंगे। दिन में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी की गति से तेज हवा चल सकती है। 

मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई है जिससे तापमान में गिरावट हो सकता है। हालांकि मंगलवार से मौसम में कुछ सुधार हो सकता है। बुधवार को हल्की धूप निकलने की संभावना है। 24 मार्च को एक बार फिर से हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed