फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather news due to change in weather winter returned in Delhi-NCR tempreture dropped due to cold wave

Weather Update : मौसम में आए बदलाव से दिल्ली-एनसीआर की हवाओं में ठंडक, शीत लहर से गिरा पारा, आज रहेगा यह हाल

Mon, 13 Feb 2023 01:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 Feb 2023 01:23 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से तापमान में बढ़त दर्ज होनी शुरू होगी। 18 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
delhi weather news due to change in weather winter returned in Delhi-NCR tempreture dropped due to cold wave
दिल्ली में गिरा पारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में आए बदलाव के बाद दिल्ली-एनसीआर में चली हवा से पारे में मामूली गिरावट दर्ज हुई। हालांकि दिन में खिली हल्की धूप से रविवार को थोड़ी राहत रही। सोमवार को भी दिल्ली में 35 किमी की गति से हवा चलने का अनुमान है, जिससे तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है। हालांकि मंगलवार से तापमान में बढ़त होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 23.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से तापमान में बढ़त दर्ज होनी शुरू होगी। 18 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 

विभाग ने दिल्ली में सोमवार को आसमान साफ रहेगा। दिन में सतह स्तर की तेज हवाएं चल सकती है जिससे सोमवार को भी न्यूनतम तापमान में कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed