{"_id":"63ee4c418edeae27620306b0","slug":"delhi-weather-news-cold-in-morning-and-evening-in-delhi-ncr-temperature-rise-in-day-2023-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम सर्दी, दिन में गर्मी के तेवर; सप्ताह के अंत तक और चढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम सर्दी, दिन में गर्मी के तेवर; सप्ताह के अंत तक और चढ़ेगा पारा
Thu, 16 Feb 2023 09:01 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 16 Feb 2023 09:01 PM IST
सार
अभी सुबह-शाम हल्की सर्दी बनी हुई है, इस कारण ठंड का अहसास होता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी की दस्तक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली में फरवरी में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। लगातार दिन का तापमान बढ़ता जा रहा है। अगले सप्ताह के अंत तक गर्मी और बढ़ जाएगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। हालांकि, न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच बना रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
अभी सुबह-शाम हल्की सर्दी बनी हुई है, इस कारण ठंड का अहसास होता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज हुआ जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुंगेशपुर मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 8.8 व रिज में 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने शुक्रवार को सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने व हल्के कोहरे की संभावना जताई है।