फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News capital in grip of severe cold wave there will be no relief even on Monday

Weather Update : घने कोहरे की गिरफ्त में दिल्ली-एनसीआर, साथ में शीत लहर का वार, आज नहीं राहत के आसार

Mon, 09 Jan 2023 07:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Jan 2023 07:19 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की गिरफ्त में है। कोहरे की चादर देर रात से ही फैली हुई है। साथ में ठंडक का भी वार है। मौसम विभाग का कहना है कि आज राहत के आसार नहीं हैं। 

विज्ञापन
Delhi Weather News capital in grip of severe cold wave there will be no relief even on Monday
धौला कुआं इलाके में मुश्किल हुआ वहनों का चलना... - फोटो : Ani

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की गिरफ्त में है। कोहरे की चादर देर रात से ही फैली हुई है। साथ में ठंडक का भी वार है। दिल्ली के कई इलाकों में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम है। रिज और धौला कुआं इलाकों में दृश्यता इतनी कम है कि वाहन चलाना दूभर हो रहा है। सफदरजंग इलाके में दृश्यता 25 मीटर और पालम में 50 मीटर रह गई है। नोएडा भी कोहरे की आगोश में है। मौसम विभाग का कहना है कि आज राहत के आसार नहीं हैं। 

विज्ञापन

उत्तर पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवा के चलते रविवार को दिल्ली भीषण शीत लहर की चपेट में रही। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेसिल्सय दर्ज किया गया जो साल 2021 के बाद सबसे कम है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भी भीषण शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विभाग का कहना है कि यह लगातार चौथा दिन है जब दिल्ली का न्यूनतम तापमान चंबा (8.2 डिग्री), डलहौजी (8.2 डिग्री), धर्मशाला (6.2 डिग्री), शिमला (9.5) हमीरपुर (3.9 डिग्री), मनाली (4.4 डिग्री), कांगड़ा (7.1 डिग्री), सोलन (3.6 डिग्री), देहरादून (6 डिग्री), मसूरी (9.6 डिग्री), नैनीताल (6.2 डिग्री), मुक्तेश्वर (6.5 डिग्री) और टिहरी (7.6 डिग्री) समेत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकतर पर्वतीय क्षेत्रों से कम रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कल सुबह छाए कोहरे के कारण करीब 335 ट्रेन देरी से चलीं। 88 को रद्द किया गया है, 31 का मार्ग परिवर्तित किया गया और 33 ट्रेन को तय रूट से पहले ही समाप्त किया गया। वहीं कोहरे के कारण सुबह करीब 25 उड़ानों में देरी हुई।

विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बठिंडा और आगरा में दृश्यता का स्तर शून्य मीटर तक गिर गया और पटियाला, चंडीगढ़, हिसार, अलवर, पिलानी, गंगानगर, लखनऊ और कूचबिहार में 25 मीटर तथा अमृतसर और लुधियाना, अंबाला, भिवानी, पालम (दिल्ली), फुर्सतगंज, वाराणसी, मेरठ, गया और धुबरी में दृश्यता 50 मीटर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed