फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News After two years January 21 record that hot hail fell on 24 Chances of rain on 25 and 26 Jan

Delhi Weather News: दो साल बाद इतना गर्म रहा 21 जनवरी, 24 को ओले; 25 व 26 जनवरी को बारिश के आसार

Sun, 22 Jan 2023 01:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Jan 2023 01:29 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिन न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ में 23 जनवरी से बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Delhi Weather News After two years January 21 record that hot hail fell on 24 Chances of rain on 25 and 26 Jan
दिल्ली में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो साल बाद 21 जनवरी इस सीजन में सबसे गर्म रही। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 2020 के बाद जनवरी का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2021 में पांच जनवरी को 23.2 और वर्ष 2020 में पांच जनवरी को ही 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा था,जबकि 2020 में अधिकतम तापमान चार जनवरी को 23.5 दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह के समय एक बार फिर से ठंड का अहसास हुआ। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री था जो शनिवार को गिर कर 6.2 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ठंडी सुबह मुंगेशपुर में रही, यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज हुआ। रिज में 5.6, लोदी रोड में 5.8 डिग्री व आयानगर में 6.4 डिग्री दर्ज हुआ। एनसीआर में गुरुग्राम में 6.8, नोएडा में 7.5 व गाजियाबाद में 9.1 डिग्री तापमान रहा। दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर भी दर्ज हुआ।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिन न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ में 23 जनवरी से बारिश की संभावना है। जबकि 24 जनवरी को बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना जताई गई है। 25 व 26 जनवरी को भी बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed