फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather: Heat breaking records in March, Possibility of rain today

Delhi Weather : मार्च में ही रिकॉर्ड तोड़ रही है गर्मी, 33.5 डिग्री पहुंचा तापमान; आज-कल में बारिश की संभावना

Thu, 13 Mar 2025 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Mar 2025 03:55 AM IST
सार

मौसम विभाग ने 13 मार्च से 15 मार्च तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Delhi Weather: Heat breaking records in March, Possibility of rain today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मार्च में ही गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। अभी से अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया है। मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहने के बाद अब बुधवार को भी इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवाओं की गति धीमी होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन


दिल्ली में आठ मार्च से लगातार तापमान 30 डिग्री के पार चल रहा है। 26 फरवरी को तापमान ने 74 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा था और तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार को पीतमपुरा इलाका 34.7 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। लोदी रोड में तापमान 34.6 और रिज में तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Delhi Weather : आज आसमान में छाए रहेंगे बादल... सूरज कराएगा गर्मी का अहसास; जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 13 मार्च से 15 मार्च तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 13 मार्च को अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री के बीच रह सकता है। 15 मार्च से तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 33.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 17.2 डिग्री सेल्सियस
13 मार्च को सूर्यास्त: शाम 6:28 मिनट
14 मार्च को सूर्योदय: सुबह 6:32 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed