फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News Tomorrow the sky will be cloudy sun will make you feel warm

Delhi Weather : आज आसमान में छाए रहेंगे बादल... सूरज कराएगा गर्मी का अहसास; जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

Mon, 10 Mar 2025 12:58 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Mar 2025 12:58 AM IST
सार

आज आसमान में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 व 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 14 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Delhi Weather News Tomorrow the sky will be cloudy sun will make you feel warm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सोमवार सुबह धुंध की संभावना है। ऐसे में आसमान में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 व 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 14 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Trending Videos

रविवार को आसमान साफ रहा। इस दौरान सूरज की तपिश ने गर्मी का अहसास कराया। सुबह से भी सूरज अपने तेवर दिखाने लगा था। जहां सुबह व शाम को लोगों को ठंड का अहसास होता था। अब यह धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें दिल्ली के प्रमुख स्थानों का तापमान
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 31.9, लोधी रोड में 31.8 व पालम में 31.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रिज में 13.4 और लोधी रोड में 13.6 व पालम में 15.0 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन

एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंची हवा
राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 209 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें शनिवार की तुलना में 51 सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को प्रदूषित हवा से थोड़ी राहत मिल सकती है। 

16 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली हवा
रविवार को हवा की दिशा पूर्व के साथ 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। वहीं, सोमवार को दक्षिण-पूर्व के साथ दस किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलेगी। वहीं, मंगलवार को हवा की दिशा दक्षिण रह सकती है। इस दौरान छह किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चल सकती है। यही नहीं, बुधवार को हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर से 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। इस दौरान हवा मध्यम श्रेणी में रह सकती है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद सबसे अधिक प्रदूषित रहा। यहां एक्यूआई 272 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, फरीदाबाद का एक्यूआई सबसे कम रहा। यहां एक्यूआई 95 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। इसके अलावा, गुरुग्राम में 225, ग्रेटर नोएडा में 142 और नोएडा में 124 एक्यूआई दर्ज किया गया। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed